गंभीर अवस्था में परिजनों ने सैदपुर स्थित एक निजी क्लीनिक में इलाज के लिए ले गए जहा चिकित्सकों ने मोहन को मृत घोषित किया। ग्रामीणों की माने तो पुरानी रंजिश को लेकर दोनों भाइयों के बीच तकरार चल रहा था इसको लेकर ग्रामीण स्तर पर गुरुवार के दिन पंचायत भी हुई।
पंचायत में दोनों पक्षों को पूर्व मुखिया सहित अन्य ग्रामीण मामले को शात कराने को लेकर दोनों को मिलाने की कोशिश की। पंचायत के बाद सुरेश राय ने अपने भाई पर गोली चलाई जिससे उसकी मौत हुई।
पुलिस विशेष बताने से अभी परहेज कर रही है। थानाध्यक्ष का कहना है कि सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी के साथ पुलिस बल को गाव में भेजा गया है छानबीन बाद शव को कब्जे में लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा जा रहा है।