मिली जानकारी के अनुसार मटिहानी थाना क्षेत्र के खरीदी गांव निवासी श्याम सुंदर राम के पुत्र राहुल कुमार का ओपी क्षेत्र के एक मोहल्ला की रहने वाली लड़की से प्यार हो गया। दोनों पिछले ढाई साल से प्रेम-प्रसंग में थे। राहुल ने बताया कि कंपीटिशन की तैयारी के दौरान कोचिंग में पढ़ने के क्रम में दोनों प्रेम कर बैठे।
बताया कि लड़की के घर वाले इसलिए शादी को तैयार नहीं थे कि मामला अंतरजातीय था। राहुल ने बताया कि पिछले महीने दोनों ने रजिस्ट्री कार्यालय में शादी की थी। ओपीध्यक्ष ने बताया कि लड़की ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए अपने प्रेमी से शादी की बात कही।
उसने अपने बालिग होने का प्रमाण भी पेश किया। इसके बाद लड़का पक्ष की तरफ से आए लोगों की मदद से दोनों की शादी परिसर स्थित शिव मंदिर में हुई।