2020/10/13

समस्तीपुर-रोसड़ा से एलजेपी प्रत्याशी कृष्ण राज को दिया गया टिकट,15 अक्टूबर को रोसड़ा विधानसभा के लिए नामांकन करेंगे

BIHAR-बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में एनडीए गठबंधन से अलग हुई एलजेपी ने बीजेपी के खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया है. लोजपा के तरफ से बीजेपी के खिलाफ पहले उम्मीदवार की घोषणा करते हुए एलजेपी ने रोसड़ा से अपने चिराग पासवान के चचेरे भाई कृष्णराज को टिकट दिया है.

समस्तीपुर जिले के रोसड़ा विधानसभा क्षेत्र से एलजेपी ने बीजेपी के खिलाफ उम्मीदवार उतारने की घोषणा कर दी है.सोमवार को उन्होंने अनुमंडल कार्यालय से नामांकन पत्र ले लिया है. इसके साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं को नामांकन की तैयारियों में जुट जाने के लिए कहा गया है. बता दें कि समस्तीपुर जिले में बीजेपी तीन सीटों पर जेडीयू गठबंधन के साथ चुनाव लड़ रही है.

बीजेपी के खाते में रोसड़ा की सीट आई है. यहां से वीरेंद्र कुमार पासवान को bjp ने उम्मीदवार बनाया है. चर्चा ये थी कि एलजेपी चुनाव मैदान में बीजेपी के सामने अपना प्रत्याशी नहीं उतारेगी. लेकिन अब इन सब चर्चाओं पर विराम लग गया है. 

 कृष्ण राज समस्तीपुर से संसद व LJP के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज के बड़े भाई हैं. मीडिया प्रभारी उमाशंकर मिश्रा ने बताया कि कृष्ण राज 15 अक्टूबर को रोसड़ा विधानसभा से एक बजे नामांकन करेंगे. वहीं सांसद प्रिंस राज के प्रतिनिधि हरिश्चंद्र झा ने पुष्टि की है कि कृष्ण राज का टिकट फाइनल हो गया है. उन्होंने नामांकन की तैयारियां शुरू कर दी हैं.