2020/10/13

समस्तीपुर में आपसी विवाद में युवक को मारी गोली,हालत नाजुक देखते हुए अस्पताल में किया रेफर

BIHAR-SAMASTIPUR जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के नवादा में रविवार की देर रात आपसी विवाद में एक युवक को दूसरे युवक ने गोली मार दी। 

गोली से गम्भीर रूप से घायल युवक को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसकी पहचान थाना क्षेत्र के नवादा निवासी दिनेश साह के पुत्र रवि कुमार साह (19) के रूप में हुई। युवक के बाएं पैर की जांघ में गोली लगी थी। गोली आर-पार हो गई। 

ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ.शैलेन्द्र कुमार ने प्राथमिकी उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्र ने बताया कि गोली क्यों चली इसकी जांच की जा रही है। रेफर हो जाने के कारण युवक का बयान दर्ज नही किया जा सका है।