थानेदार ने कहा कि दोनों का उम्र 21 वर्ष है। कानूनी रूप से वह जीवन जीने का निर्णय लेने में सक्षम है। इसलिए पूछताछ के बाद नवदम्पति को छोड़ दिया गया।
बताते चलें कि पश्चिम बंगाल के पुरुलिया की रहने वाली लड़की रश्मि वर्मा से शेरघाटी प्रखंड की गोपालपुर गांव के रहने वाले अमरजीत की दोस्ती टिकटौक से शुरू हुई।
दोनो के बीच प्रेम संवाद इतना गहरा हुआ कि देखते ही देखतेदोस्ती गहरे प्यार में बदल गई। प्रेमी युगल ने प्यार का इकरार किया। फिर साथ जीने मरने की कसमें खायी, और हमेशा हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए।
प्रेमिका रश्मि प्रेमी अमरजीत के बुलावे पर अपने घर से भाग कर झारखंड के चौपारण पहुंच गई। जहां उसका दोस्त पहले से मौजूद था। दोनों प्रेमी युगल एक दूसरे से जी भर कर बात की। फिर दोनों ने हिदू रीति रिवाज से चौपारण स्थित महादेव मंदिर में शादी के बन्धन में बंध गए।
इस प्रकार उनकी प्रेम कहानी का सुखद अंत हुआ। मोहब्बत हकीकत में बदली औऱ दोनों दाम्पत्य सूत्र में बंध गए शेरघाटी थाने में प्रेमिका रश्मि वर्मा ने बताया कि शेरघाटी के गोपालपुर गांव निवासी अमरजीत सिंह से उसकी दोस्ती टिक टॉक के माध्यम से हुई।
दोनों आपस में चैटिग करते रहे। फिर दोनों ने एक-दूसरे के फोन नंबर भी लिए औऱ दिए। दोनों में बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और दोस्ती कब मोहब्बत में बदल गई उन्हें पता ही नहीं चला।