पुलिस को सूचना मिली थी कि लूटकांड में शामिल बदमाश साधु गिरी हथियार के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है. पुलिस को आते देख अपराधी पुलिस पर फायरिंग करते हुए वहां से भागने लगा. पुलिस ने भी बदमाश पर फायरिंग की और पुलिस की एक गोली अपराधी साधु गिरी की कमर में लग गई।
घटना के बाद पुलिस घायल बदमाश को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गई, जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया. बता दें कि बदमाश साधु गिरी बड़हरा थाना में लूटकांड का फरार आरोपी है.इस घटना को लेकर police छानबीन में जुटी हुई हैं।