किसी अनजान व्यक्ति ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी कि एक व्यक्ति लहूलुहान होकर सड़क किनारे पड़ा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
वृद्ध व्यक्ति की पहचान थाना क्षेत्र के हरिशंकरपुर पंचायत के असीनचक वार्ड संख्या 13 निवासी स्व. जनक पासवान के पुत्र रामलगन पासवान (60) के रूप में हुई।
होश आने पर घायल व्यक्ति ने बताया कि उसका बेटा ही उसे लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। जिसके बाद उसे सड़क किनारे फेंक कर भाग गया। पुलिस ने व्यक्ति के परिजनों की इसकी सूचना दी। प्राथमिक उपचार के बाद ड्यूटी पर मौजूद डॉ.अमित कुमार ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया।