2020/10/24

कार की छत पर डांस के साथ,बीयर और सिगरेट पीकर लड़की ने अपना जन्मदिन मनाया

DESK-महाराष्‍ट्र के औरंगाबाद में एक लड़की ने देर रात कार की छत पर चढ़कर डांस करते हुए बीयर और सिगरेट पीकर अपना जन्मदिन मनाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

पुलिस ने बताया 4 अक्टूबर को देर रात पुंडलिक नगर पुलिस थाना क्षेत्र में एक लड़की ने अपना जन्मदिन बीच रास्ते गाड़ी की छत पर चढ़कर बीयर और सिगरेट पीते हुए मनाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.


इसी मामले में पुलिस ने शेख जावेद उर्फ (टीपू) और इसके साथी मनोज बलिराम जाधव को पकड़ा हैं। इन दोनों के पास से धारदार हथियार भी मिले हैं. वायरल वीडियो के आधार पर शुक्रवार देर शाम पुंडलिक नगर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है जिनमें से दो आरोपियों को पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया है और अन्य तीन आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है.

पुलिस का कहना है कि दोनों ही पुराने आरोपी है और इन पर कहीं सारे मामले दर्ज हैं.पुलिस ने बताया शेख जावेद 30 सितंबर को ही औरंगाबाद की हरसुल जेल से रिहा होकर आया था. इस बात का पता इसकी गर्लफ्रेंड को चला तो वह अपना बर्थडे को सेलिब्रेट करने के लिए पुणे से औरंगाबाद आई थी.