2020/10/24

समस्तीपुर में अगले पांच दिनों तक उत्तर बिहार में शुष्क रहेगा मौसम,पछिया हवा चलने का अनुमान

BIHAR-SAMASTIPUR-उत्तर बिहार में अगले पांच दिनों तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा। फिलहाल वर्षा की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग ये कहना हैं।

अगले 28 अक्टूबर तक के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने कहा है कि पूर्वानुमानित अवधि में अगले पांच दिनों तक आमतौर मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। 

इस अवधि में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 22-24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

 पूर्वानुमानित अवधि में मुख्य रुप से पछिया हवा चलने का अनुमान है। गोपालगंज, दरभंगा एवं बेगूसराय जिलों में अगले दो दिनों तक पुरवा हवा चल सकती है। औसतन 7 से आठ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। 

सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 75 से 85 प्रतिशत तथा दोपहर में 45 से 55 प्रतिशत रहने की संभावना है। शुक्रवार का अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक है। जबकि न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक है।