2020/10/24

पुलिस के कांस्टेबल का अपहरण, हाथ-पैर बांधकर बस में ले गए बदमाश

DESK-दिल्ली में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि बदमाशों ने पुलिस के एक कांस्टेबल को ही किडनैप कर लिया. 

21 अक्टूबर की रात कांस्टेबल सचिन कश्मीरी गेट इलाके में पेट्रोलिंग कर रहा था. उसने बस से एक महिला की चिल्लाने की आवाज़ सुनी तो वो बस के अंदर दाखिल हुआ लेकिन उसे इस बात का अंदाज़ा बिल्कुल नहीं था कि बस के अंदर बदमाश हैं.

 बदमाशों ने सचिन को देखते ही बस के दरवाजे बंद कर दिए और सचिन को अगवा कर उसकी पिस्तौल, पर्स और मोबाइल छीन लिया. इतना ही नहीं बदमाशों ने कॉन्स्टेबल की पिटाई भी की और बस से फेंककर फरार हो गए।

बदमाश कॉन्स्टेबल सचिन को किडनैप कर बस समेत फिरोजाबाद ले गए. इसके बाद वे सचिन को वहीं पर फेंक दिया और बस लेकर फरार हो गए. कांस्टेबल सचिन किसी तरह जान बचा कर पास के थाने पहुंचा और मामले की जानकारी अपने सीनियर को दी.

 इस मामले में दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है.दिल्ली पुलिस मोरी गेट से लेकर यमुना एक्सप्रेसवे तक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है.