2020/10/22

सीतामढ़ी :घर में सोई मां की गोद से बच्चा गायब, खोज में जुटी पुलिस

BIHAR-SITAMARHI-रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के रैनशंकर गांव से सोमवार की देर रात दो वर्ष के बच्चा की चोरी कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस बावत संजय महतो की पत्नी अंशु देवी ने बुधवार को स्थानीय रुन्नीसैदपुर थाने में एक प्राथमिक दर्ज कराई है। 

बताया गया है कि सोमवार की देर रात अंशु देवी अपने दो वर्षीय पुत्र सोमन कुमार के साथ अपने फुस के घर में सोयी हुई थी। इसी बीच रात करीब 12 बजे नींद खुलने पर उसने बच्चा को बिस्तर पर नहीं पाया। 

इसके बाद शोर करने पर ग्रामीण आ जुटे। सभी ने काफी खोजबीन की पर बच्चा नहीं मिल सका। इसके बाद बच्चे की मां ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाते हुए मदद की गुहार लगाई है। प्राथमिकी में बताया गया है कि बच्चा का पिता कमाने के लिए घर से बाहर रहते हैं।