भारतीय जनता पार्टी के भरोसे पत्र के तीन नंबर प्वाइंट में कहा गया है कि एनडीए सरकार ने बिहार में 3.5 शिक्षकों की नियुक्तियां कीं। इसे बढ़ाते हुए आने वाले एक साल में राज्य के सभी प्रकार के विद्यालय, उच्च शिक्षा के विश्वविद्यालयों और संस्थानों में 3 लाख नए शिक्षकों की नियुक्ति किया जाएगा।
जानें भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र में क्या-क्या वादे हैं
1- कोरोना का नि शुल्क टीकाकरण उपलब्ध कराएंगे
2- विद्यालय उच्च शिक्षा के विश्वविद्यालयों तथा संस्थानों में 3लाख शिक्षकों की नियुक्ति करेंगे
3- बिहार के नेक्स्ट जेनरेशन आईटी हब के रूप में विकसित करके अगले 5 वर्ष में 5 लाख से ज्यादा रोजगार के अवसर
4- 50 हजार करोड़ की व्यवस्था कराकर 1 करोड़ महिलाओं को स्वावलंबी बनाएंगे
5- कुल 1 लाख लोगों को स्वास्थ्य विभाग में नौकरी के अवसर प्रदान करेंगे, दरभंगा में एम्स का संचालन 2024 तक
6- धान तथा गेहूं के बाद अब दलहन की भी खरीद एम एस पी दरों पर
7- 30 लाख लोगों को 2022 तक पक्के मकान
8- मेडिकल इंजिनियरिंग सहित तकनीकी शिक्षा को हिंदी भाषा में उपलब्ध कराएंगे
9- अगले दो सालों में निजी तथा कोम्फेड आधारित 15 दुग्ध प्रोसेसिंग उद्योग स्थापित करेंगे
10- मछलियों के उत्पादन में बिहार को देश का नंबर एक राज्य बनाएंगे
11- एक हजार नए किसान उत्पाद संघों को आपस में जोड़कर राज्यभर के विशेष सफल उत्पाद, (जैसे- मक्का, फल, सब्जी, चूड़ा, मखाना, पान, मशाला, शहद, मेंथा, औषधीय पौधों के लिए सप्लाई चेन विकसित करेंगे) और 10 लाख रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।