2020/10/22

बिहार पुलिस ने पकड़े पांच अपराधी, हथियार सहित भारी मात्रा में मिला नशे का सामान

BIHAR-बिहार विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए पुलिस विशेष अभियान चलाकर अपराधियों पर लगातार नजर रख रही है. 

वहीं यूपी बिहार सीमा के साथ-साथ चम्पारण, मुजफ्फरपुर, सिवान और सारण जिले के सीमा पर चौकसी रख रही है. इसी क्रम में गोपालगंज पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब सिवान जिले के पांच अपराधी गोपालगंज जिले में प्रवेश कर अपराध की योजना बना रहे थे.

मांझागढ़ थाना के जाफर टोला गांव के पास गंडक नहर पर योजना बना रहे थे. उसी दौरान पुलिस ने अचानक छापेमारी की. गिरफ्तार 5 अपराधी सिवान जिले के रहने वाले हैं.

 उनके पास से हथियार और भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया गया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से तीन देशी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, 53 पुड़िया स्मैक और चोरी की एक बाइक बरामद की गई है.

SP ने बताया कि गिरफ्तार पांच अपराधी सिवान जिले के हैं. जिनमें धर्मेंद्र कुमार शर्मा पर सिवान, पचरुखी और बड़हरिया थाने में आधे दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं.