कंटेनर के अंदर से शराब से भरे कार्टन को जमीन पर रखकर जेसीबी मशीन से कुचला जा रहा था। इसी बीच एक शख्श वहां पहुंचता है और कंटेनर व जेसीबी के बीच से शराब से भरी एक बोतल को उठाता है। फिर वो रुकता नहीं है। वहां से सीधे फरार हो जाता है।
यह देख मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी और प्रशासन के कर्मचारी उस शख्स को पकड़ने के लिए दौड़ पड़ते हैं, लेकिन वो उनके हाथ नहीं लगता है।
यह पूरा वाक्या कैमरे में कैद हो गया है। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में और इलाके के व्हाट्सएप ग्रुप में वाइरल हो रहा है।