2020/10/22

समस्तीपुर में युवक को गोली मारकर भाग रहे बदमाश को भीड़ ने जमकर पीटा,हालत गंभीर

BIHAR-SAMASTIPUR- हाजीपुर-बाजिदपुर रिग बांध स्थित रासपुर पतसिया गांव में एक अधेड़ को गोली मारकर भाग रहे युवक को लोगों ने पकड़ लिया और और उसकी जर्बदस्त पिटाई कर दी।

 इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पिटाई से गंभीर उस बदमाश को रेफर कर दिया गया है। बुधवार की शाम रासपुर पतसिया स्थित एक दुकान पर युवक अखिलेश महतो बैठा था। 

अचानक से वहां एक युवक आया और उसपर फायर कर दिया। गोली अखिलेश के कमर को छूती हुई निकल गई। इसी बीच लोगो ने गोली मारकर भाग रहे बदमाश को पकड़ लिया और उसकी भरपूर पिटाई कर दी।

 इसी बीच सूचना पर पहुंची मोहिउद्दीनगर पुलिस ने उस बदमाश को अपने कब्जे में लिया। उसके पास से दो पिस्तौल व छह कारतूस भी बरामद हुआ। 

उसे स्थानीय चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।