2020/10/12

बिहार-ससुराल में युवक ने फांसी लगा की खुदकुशी, रांची के सीआईपी से चल रहा था इलाज

BIHAR-BHAGALPUR-बरारी के गोढ़ी टोला पुरानी विषहरी स्थान के पास रविवार शाम को एक मानसिक रोगी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

मृतक श्याम सिंह (35 वर्ष) मूल रूप से झंडापुर, काली स्थान का रहने वाला था और बरारी में गुरुदेव मंडल के यहां उसका ससुराल थी। श्याम ने ससुराल में ही फांसी लगाकर आत्महत्या की।

परिजनों के मुताबिक, श्याम का रांची सीआईपी से इलाज चल रहा था। पत्नी माला देवी का कहना है कि शाम में अचानक दवा खाने के बाद उसके पति की हालत खराब हो गई। 

इसके बाद उन्हें इलाज के लिए मायागंज अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने श्याम को मृत घोषित कर दिया। हालांकि पुलिस और डॉक्टरों का कहना है कि श्याम ने फांसी लगाई है।

जबकि घरवाले फांसी लगाने की बात से इंकार कर रहे हैं। घटना की जानकारी पाकर बरारी पुलिस मौके पर पहुंची मामले की जांच की। उधर, पुलिस ने मृतक के भाई वह अन्य परिजनों को झंडापुर से बुलाने की बात कही। श्याम मजदूरी कर परिवार की आजीविका चलाता था। वह अपने पीछे तीन बेटी, एक बेटा, पत्नी समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गया है।