पुलिस ने उक्त महिला के अलावा माैके से नशे में धुत विकास, प्रेम और अनिल काे गिरफ्तार कर लिया। विकास हाजीपुर का रहने वाला है, जबकि प्रेम राजगीर का और अनिल जहानाबाद का। जिस महिला का पांव टूटा है, वह पटेलनगर की रहने वाली है। बाद में पुलिस ने उसके पति काे भी बुला लिया। पति काे पत्नी के कारनामे का पता चल गया। इस महिला का इलाज पुलिस की देखरेख में एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि तीन लोग गिरफ्तार हुए हैं। तीनाें शराब के नशे में धुत हैं। छापेमारी के दौरान एक महिला छत से कूदी है। उसका पैर टूट गया। दो अन्य महिलाओं के फरार होने की बात सामने आई है। पुलिस उनका पता लगा रही है। पुलिस को यहां शराब पार्टी चलने की काफी दिनों से शिकायत मिल रही थी।
घुड़दौड़ और पाेल्सन रोड में हुई घटना
पुलिस को पहले से शिकायत मिल रही थी कि घुड़दौड़ रोड और पाेल्सन रोड में कुछ लोग प्रतिदिन महिलाओं के साथ इकट्ठा होते हैं। शराब की पार्टी और अय्याशी करते हैं। पुलिस ने स्थानीय काे कहा था कि अगर फिर ये लाेग शराब पीते हैं ताे सूचना दें। किसी व्यक्ति ने थानेदार काे सूचना दे दी। पुलिस उस व्यक्ति का नाम गुप्त रखे हुए है। थानेदार ने कहा कि आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। वे शराब के नशे में हैं। इससे थोड़ी दिक्कत हो रही है। सोमवार काे उन्हें पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किय जाएगा।