गुरुवार की रात मुख्य आरोपी सिंटू कुमार ने फोन कर किशोरी को नदी के किनारे बुलाया था। थोड़ी देर बाद वहां बाकी चार आराेपी भी आ गए और किशोरी को डरा-धमका कर दुष्कर्म किया। किशोरी ने चिल्लाना शुरू किया तो सभी आरोपी उसे घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गए थे।
उसे घर पहुंचकर अपने परिजनों को घटना जानकारी दी। मामले के संज्ञान में आते ही फतुहा पुलिस ने छापेमारी कर दो दिनों के अंदर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार किशोरी के साथ रेप की प्रारंभिक मेडिकल पुष्टि कर ली गई है। सोमवार को काेर्ट में 164 का बयान दर्ज कराए जाने की तैयारी है।