2020/10/12

दानापुर स्टेशन पर ट्रेन नहीं मिलने से भटक रही नाबालिग लड़की से दाे ऑटाेचालकों ने किया रेप

BIHAR-PATNA-दानापुर स्टेशन के पास शनिवार रात भटक रही 14 साल की एक नाबालिग लड़की काे दाे ऑटाे चालक राजेश कुमार और करमू उर्फ टमाटर अपने घर ले जाने का झांसा देकर आसाेपुर स्थित एक गाेदाम ले गया। वहां चाकू का भय दिखाकर दाेनाें ने उसके साथ रेप किया। इसके पहले कि उनके तीन अन्य साथी उसके साथ गंदी हरकत करते, वह वहां से भाग निकली।

उसने आसपास के लाेगाें काे घटना की सूचना दी। उसके बाद दानापुर पुलिस काे सूचना दी गई। दानापुर पुलिस ने शनिवार रात से रविवार तक छापेमारी कर चार आराेपियाें सगुना माेड़ के राजेश, आसाेपुर के कल्लू कुमार, बजरंगी कुमार और तुलसी कुमार काे गिरफ्तार कर लिया, जबकि आसाेपुर का रहने वाला टमाटर अभी फरार है।

पीड़िता आरा के बिहिया की रहने वाली है। वह पटना में आशियानानगर में किसी महिला के यहां एक माह से नाैकरानी का काम करती है। थानेदार अजीत कुमार साह ने बताया कि एफएसएल टीम काे भी बुलाया गया था, जिसने पीड़िता के कपड़े से नमूने लिए हैं। उसकी मेडिकल जांच कराई गई है।

साेमवार काे उसका काेर्ट में बयान दर्ज कराया जाएगा। पांचाें आराेपियाें पर अपहरण, रेप और पाॅक्साे एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस टमाटर काे गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी करने में जुटी है।


मालकिन से झगड़ा हाेने पर आई थी ट्रेन पकड़ने
पीड़िता का उसकी मालकिन से झगड़ा हाे गया था। वह उन्हें बिना बताए घर से निकल गई। आशियाना से उसने ऑटाे पकड़ा और सगुना माेड़ पहुंची। उसके बाद ऑटाे से दानापुर स्टेशन शनिवार शाम करीब 7 बजे पहुंची। दानापुर स्टेशन पर ट्रेन नहीं मिलने से वहां भटक रही थी।

 ऑटाेचालक टमाटर और राजेश की उसपर नजर पड़ गई। दाेनाें उसके पास गए और झांसा दिया कि चलाे रात में मेरे घर रहना। रविवार की सुबह ट्रेन में चढ़ा दूंगा। पीड़िता उनके झांसे में आ गई। राजेश और टमाटर वहां से पीड़िता काे ऑटाे से लेकर निकल गया।

चाकू का भय दिखाकर दो लोगों ने किया दुष्कर्म

पीड़िता के अनुसार, ऑटाे में सवार हाेने के बाद राजेश और टमाटर ने अन्य साथियाें काे फाेन कर बुला लिया। उसके साथी गाेदाम के पास पहले से पहुंचे हुए थे। गाेदाम काे ही घर बताकर अंदर ले गए। उसके बाद टमाटर और राजेश ने चाकू का भय दिखाकर रेप किया। उसके तीन साथी गाेदाम के बाहर पहरा दे रहे थे।

इन्हीं में से किसी काे कहते सुना कि अभी इसकाे आराम करने दो। इसके बाद हम लोगों की बारी आएगी। यह सुन साहस दिखाते हुए वह फरार हाे गई। कुछ दूर भागने के बाद एक मकान के नीचे कुछ लोग खड़े थे। उन्हें अपने साथ हुई दरिंदगी की जानकारी दी।