कार्य में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। कई बार देखा गया है कि जेल से जमानत पर निकलते ही अपराधी फिर से आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो जाते हैं। ऐसे अपराधियों को चिन्हित करें, उन्हें सजा दिलाने का काम करें। उन्होंने चुनाव पूर्व तैयारियों को लेकर की गई निरोधात्मक कार्रवाई की समीक्षा की। कहा कि जो अपराधी लंबे समय से कांडों में फरार चल रहे हैं, उन्हें गिरफ्तार करें।
संवेदनशील इलाके में निरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा चुनाव कार्य के लिए विशेषकर केन्द्रीय अर्धसैनिक बल की कई कंपनियां मिली है। इसका इस्तेमाल करें। कार्य में लापरवाही बरतने वाले पुलिस पदाधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावे फाइलों की अद्यतन स्थितिए, लंबित कांडों की स्थिति, अपराधियों की धर पकड़, कुर्की, यूडी केस आदि बिदुओं की पड़ताल की।
मौके पर एएसपी हिमांशु, मुख्यालय डीएसपी विजय कुमार, लाइन डीएसपी उदय कुमार, सदर डीएसपी प्रितिश कुमार, रोसड़ा डीएसपी शहरीयार अख्तर, दलसिंहसराय डीएसपी दिनेश चंद पांडे, पटोरी डीएसपी विजय कुमार, नगर थानाध्यक्ष सीतराम प्रसाद, मुफस्सिल थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य, एससीएसटी थानाध्यक्ष कृष्णकांत मंडल, महिला थानाध्यक्ष पुष्पलता, हसनपुर थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी समेत सभी थानाध्यक्ष व पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।