2020/10/12

समस्तीपुर में छात्रा को लेकर शिक्षक हुआ फरार, ट्यूशन पढ़ाने के लिए मास्टर लड़की का घर पर आता था

BIHAR-SAMASTIPUR-विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक पर छात्रा को लेकर भागने के आरोप में FIR दर्ज  की गई है। 

लड़की की मां ने आवेदन में लिखा कि चोचाही निवासी राजीव मेरे घर पर ट्यूशन पढ़ाने के लिए लगभग 1 साल से आता था। 3 अक्टूबर के सुबह 8 बजे मेरी बच्ची गायब हो गई।

 इसकी जानकारी मिलते ही हमने जब उस शिक्षक के घर पर गया तो वह भी गायब पाया। उन्होंने दावा किया है कि मेरी बच्ची को उसी शिक्षक के द्वारा कहीं भगा कर ले जाया गया है। POLICE ने बताया FIR दर्ज की हैं इस मामले में POLICE जांच में जुटी हुई हैं।