2020/10/12

ससुरालियों ने मारपीट कर विवाहिता का सिर फोड़ा,पति उसे मारकर दूसरी जगह शादी करना चाहता है

BIHAR-MUZAFFARPUR-शांति बिहार कॉलोनी में रविवार को ससुरालियों ने मारपीट कर विवाहिता का सिर फोड़ दिया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया गया। 

इसके बाद आरती कुमारी ने सदर थाने में शिकायत की है। इसमें पति समेत आधा दर्जन ससुरालियों को आरोपित बनाया है। महिला ने आरोप लगाया कि सभी आरोपित छह माह से शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। पति उसे मारकर दूसरी जगह शादी करना चाहता है।