2020/10/07

गोपालगंज में युवक ने अपनी मां व भाभी सहित छह लोगों को चाकू घोंपा, युवक की मौत

BIHAR-GOPALGANJ-विजयीपुर थाना क्षेत्र के मुसहरी गांव में शराब के नशे में एक युवक ने अपनी मां, भाभी सहित छह लोगों को चाकू से हमला कर घायल करने के बाद खुद भी चाकू घोंपा लिया। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।