2020/10/07

ब्यूटी पार्लर के बाहर पति कर रहा था पत्नी के सजने-संवरने का इंतजार, महिला आशिक संघ हुआ फरार

DESK-बेतिया के सुप्रिया रोड स्थित ब्यूटी पार्लर में एक महिला आई। उसने पति को बाहर ही इंतजार करने के लिए कहा। वह वहीं उसके सजने-संवरने का इंतजार कर रहा था। इस बीच वह महिला अपने 'सजना' के साथ फरार हो गई।

 साथ में ढ़ाई वर्ष के मासूम बच्चे को भी ले गई। बहुत देर बाद वह नहीं आई तो उसने पता किया तो जानकारी मिली कि वह तो किसी और के साथ चली गई है। इसके बाद उसे पत्नी के भाग जाने का अहसास हुआ। पीड़ित पति ने नगर थाना में पटना के रहने वाले एक युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। 

नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार भाष्कर ने बताया कि नौतन प्रखंड के एक गांव निवासी विवाहिता के पति की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें पटना के सुल्तानगंज निवासी इमरान इमाम तथा विवाहिता को भी अभियुक्त बनाया गया है। 

पीड़ित का आरोप हैं कि उसकी शादी 24 मार्च 2017 को हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद पढ़ाई करने के लिए विवाहिता दिल्ली चली गई। वहीं पर उसका संबंध पटना के इमरान इमाम से हो गया।