2020/10/07

बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर के 4000 से ज्यादा पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, 2 नवंबर तक करें आवेदन

BIHAR-PATNA-Bihar State University Service Commission ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसके तहत कुल 4,638 पदों पर नियुक्तियां करने जा रहा है।

 इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 2 नवंबर तक चलेगी। इसके अलावा आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी 24 नवंबर 2020 तक चलेगी। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इस पोस्ट के लिए आवेदन करना चाहते हैं।

 बता दें कि इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से बिहार राज्य के 13 विश्वविद्यालयों में अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू,इतिहास, राजनीति, नागरिक शास्त्र, भूगोल सहित अन्य विषयों के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। 

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल पोर्टल bsusc.bihar.gov.in पर जाना होगा। यहांं पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को पढ़ने के बाद उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

Bihar Teacher Recruitment 2020: इन तिथियों का रखें ध्यान

ऑनलाइन आवेदन शुरुआत होने की तारीख- 2 नवंबर 2020

ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख- 24 नवंबर 2020

Bihar Teacher Recruitment 2020: ऐसे ऑनलाइन आवेदन

बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bsusc.bihar.gov.in पर लॉगइन करें। 

इसके बाद होमपेज पर, "व्हाट्स न्यू" टैब पर क्लिक करें। यहां ऑनलाइन आवेदन करें और लिंक खोजें।

 इसके बाद आवेदन पत्र में सभी विवरण भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। इसके बाद फीस का भुगतान कर दें। फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें।