एनडीएम शामिल होने के बाद सहनी ने कहा कि जिस गठबंधन से हमने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी, एक बार फिर से हम उसी घर में आ गए हैं। यह मेरे लिए काफी खुशी की बात है।
सहनी ने कहा कि आज से हम पूरी मजबूती से बिहार एनडीए के साथ हैं। हमें नीतीश कुमार को एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनाने का काम करना है। बता दें कि 2015 के विधानसभा चुनाव में वीआईपी बीजेपी के साथ थी।
बुधवार को पटना में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में वीआईपी के एनडीए में शामिल होने की जानकारी दी गई। इस दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, बिहार चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस और सुशील मोदी मौजूद थे।
1 ब्रह्मपुर
2 बोचहा
3 गौरा बोराम
4 सिमरी बख्तियारपुर
5 सुगौली
6 मधुबनी
7 केवटी
8 साहेबगंज
9 बलरामपुर
10 अली नगर
11 बनियापुर
एनडीए में सबसे अधिक टिकट अति पिछड़ा समाज के लोगों को दिया जा रहा
इस दौरान बीजेपी के कद्दावर नेता सुशील मोदी ने कहा कि इस बार के चुनाव में एनडीए से सबसे अधिक अति पिछड़ा समाज के लोगों को टिकट दिया जा रहा है। मोदी ने कहा कि बिहार में आज 16100 मुखिया अति पिछड़ा समाज के हैं, यह एनडीए सरकार की ही देन है। एनडीए सरकार ने ही पंचायतों में आरक्षण की व्यवस्था लागू की। सुशील मोदी ने कहा कि लालू सरकार ने तो 23 साल तक पंचायतों का चुनाव ही नहीं कराया था।
एनडीए के दल ही इस्तेमाल कर सकते हैं पीएम की तस्वीर