2020/10/11

कटिहार से फरार प्रेमी युगल लखीसराय में हुआ बरामद, पूर्णिया के मंदिर में रचाई थी शादी

BIHAR-कटिहार जिले के मुफसिल थाना क्षेत्र से फरार एक प्रेमी युगल को लखीसराय पुलिस ने रविवार की सुबह शहर के विद्यापीठ चौक के पास से बरामद किया। बरामद प्रेमी युगल ने घर से भागकर शादी रचा ली है। 

इस मामले में कटिहार के मुफसिल थाना में एक सप्ताह पूर्व केस भी दर्ज किया गया है। लखीसराय पुलिस ने कटिहार पुलिस को इसकी जानकारी दे दी है।

बरामद प्रेमी युगल की पहचान कटिहार के हाफलागंज सिरनिया और लड़का मखदुमपुर का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह शहर के पुरानी बाजार विद्यापीठ चौक के पास लड़की और लड़का संदिग्ध अवस्था में घूम रहे थे। 

इसी दौरान मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने इन दोनों से पूछताछ की। सही जानकारी नहीं देने पर दोनों को लखीसराय थाना लाकर सुपुर्द कर दिया गया। 

लखीसराय थाना में एसआइ देव कुमार ने जब प्रेमी युगल से पूछताछ की तो पहले दोनों ने सही जानकारी देने से आनाकानी की। बाद में प्रेमी युगल ने बताया कि वह दोनों प्रेम करता है और शादी भी कर ली है।