2020/10/23

तेजस्वी की सभा से लौट रहे समर्थकों से भरी तेज रफ्तार वैन पलटी, आधा दर्जन लोग घायल, दो की हालत नाजुक

DESK-बिहार से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही हैं।
कोच में तेजस्वी यादव की सभा से लौट रही समर्थकों से भरी एक पिकअप वैन चतरी बीघा मोड़ के के निकट गोह पेट्रोल पम्प के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में आधा दर्जन समर्थक गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

इसमें कृष्णा यादव, राजेश्वर यादव, राज किशोर यादव, लल्लन यादव और नंद पासवान घायल हैं। कृष्ण यादव और राजेश्वर की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। आनन फानन में उन्हें गया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 

वाहन चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि तेजस्वी की सभा खत्म होने के बाद तेजी से लोग सभा से निकल रहे थे।