वह धान की रखवाली के लिए अपने खेत में था। उसी दौरान कुछ बदमाश वहां घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही वह अपने खेत पर पहुंचा बदमाशों ने घटना को अंजाम दे दिया। हत्या के बाद परिजनों ने बताया कि श्यामदेव और जितेन्द्र का आपसी विवाद कई सालों से चला आ रहा है।कुछ महीने पहले भी श्यामदेव के परिवार के एक सदस्य की हत्या कर दी गई थी।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।जिस खेत के पास वह मारा गया है, वहां पुलिस ने घेरा बना रखा है। पुलिस ने बताया कि पहले भी जमीनी विवाद को लेकर हत्या हुई थी। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि दो कट्ठा जमीन के लिए श्यामदेव प्रसाद की जितेंद्र और रामजी प्रसाद से आपसी रंजिश चल रही थी। जमीन पर श्याम कब्जा करना चाहता था जिसे जितेंद्र के पक्ष वाले होने नहीं दे रहे थे। इसी बीच बड़ा घटना को अंजाम दे दिया।