2020/10/23

पटना हाईकोर्ट की बड़ी कार्रवाई, तीन न्यायिक पदाधिकारियों को किया गया निलंबित

BIHAR-PATNA-पटना हाईकोर्ट ने भ्रष्ट आचरण के आरोप में तीन न्यायिक पदाधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की है। शिवहर के एडीजे त्रिभुवन नाथ और सब जज एस पांडेय को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा आरा की सब जज सविता रानी को भी निलंबित किया गया है।

नौगछिया के एडीजे देवानंद मणि त्रिपाठी और सब जज सह-एसीजेएम तरुण कुमार झा की भी न्यायिक शक्ति वापस ले ली गई है।