प्राथमिकी में जगदीशपुर थानाक्षेत्र के धुमनगर गांव निवासी आदित्य सुपर इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर सह पश्चिम चंपारण संसदीय क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी वृजेश कुमार , शिकारपुर थाने के शिवगंज निवासी मथुरा सिंह तथा बेतिया पुरानी गुदरी के डॉ. नमित कुमार को भी नामजद किया है।
ये लगा आरोप-उन्होंने आरोप लगाया है कि मेरे हिस्से की जमीन को धोखाधड़ी से बेच दिया गया है। आशीष वर्मा मूलत: डीके शिकारपुर के निवासी है। उनके सगे भाई स्व. आलोक वर्मा थे।
बेतिया नगर के उज्जैन टोला में आपसी बंटवारे के तहत आशीष वर्मा को जमीन मिली थी। जमीन के दाखिल खारिज करने के वक्त रश्मि वर्मा ने अनापत्ति पत्र भी दिया था। उसके बाद उस जमीन की जमाबंदी आशीष वर्मा के नाम पर कायम हो गई।