बताया जा रहा है कि असमाजिक तत्वों ने हमला किया है। सुभाष सिंह प्रचार के लिए निकले हुए थे। पांच गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई है। कई कार्यकर्ताओं को चोट लगी है। साथ ही ड्राइवर भी घायल हुआ है।
BJP विधायक सुभाष सिंह अपनी गाड़ी से थावे थाना क्षेत्र के हरदिया गांव में चुनाव प्रचार के लिए निकले थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके समर्थक और विपक्षियों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ लोगों ने उनके काफिले पर पथराव कर दिया। पथराव होते ही हरदिया गांव रणक्षेत्र में बदल गया। उन्होंने कहा कि उनकी पांच गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं।
काफिले में शामिल सुभाष सिंह के एक समर्थक ने बताया कि एक बाइक सवार गाड़ी के पास आ गया और लाउडस्पीकर बजाने से मना करने लगा। इस दौरान विवाद बढ़ गया और असामाजिक तत्वों ने गाड़ियों पर रोड़े फेंकना शुरू कर दिया।इस घटना को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई हैं।