2020/10/18

सिरफिरे आशिक का जब दिल जला तो फूंक दिया प्रेमिका का घर

DESK-MURADABAD-जब प्रेमिका ने शादी कर ली तो सिरफिरे आशिक का दिल उठा। उसने प्रेमिका के घर में आग लगा दी। 

देहरादून में रह रही प्रेमिका के मोबाइल पर फोन करके बताया भी कि तेरे घर से धुआं उठा दिया है। महिला ने शनिवार को थाना मझोला में आरोपित के खिलाफ तहरीर दी है। 

मझोला थाना क्षेत्र में कांशीराम नगर की रहने वाली महिला का पति से उसका तलाक हो चुका है। घरों में बर्तन धोकर वह अपने तीन बच्चों की परवरिश करती थी। तीन वर्ष पहले महिला की मुलाकात हिमगिरी कालोनी के रहने वाले एक युवक से हुई।

 दोनों का प्यार परवान चढऩे लगा। इस बीच महिला को पता चला कि उसका प्रेमी नशे का आदती है। लिव इन में रहने के बाद भी महिला ने उससे निकाह नहीं किया। दूसरी वजह दोनों अलग समुदाय से थे।

 कोरोना काल में लॉकडाउन शुरू होते ही प्रेमी के बेरोजगार होने के कारण दोनों के रिश्ते में दरार आ गई। इसके बाद महिला ने दूसरे युवक के साथ रिश्ता बनाया। युवक से विवाह करने के बाद महिला अपने पति व बच्चों संग देहरादून चली गई। 

महिला का यह कदम उसके आशिक को नागवार गुजरा। महिला का आरोप है कि उसके पूर्व प्रेमी ने शुक्रवार रात कांशीराम नगर स्थित उसके आवास में आग लगा दी। इसके बाद मोबाइल फोन पर बताया कि तुम्हारे घर से धुआं उठा दिया है।

 शनिवार को मुरादाबाद पहुंची महिला ने तहरीर देकर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। महिला के मुताबिक घर में रखा लाखों का सामान जल गया। थाना प्रभारी राकेश कुमार ङ्क्षसह ने कहा कि तहरीर मिली है।