सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस प्रेमी प्रेमिका को पकड़ कर थाने ले आयी। जहां परिजनों के समझाने के बाद वह वापस उनके साथ घर चली गयी।
कस्बे के एक युवक का क्षेत्र में ही रहने वाली एक किशोरी से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। रविवार को किशोरी और युवक आपस में बातचीत कर रहे थे।
तभी किसी ने उन्हें देख लिया और इसकी जानकारी प्रेमिका के परिजनों को दे दी। जिससे नाराज परिजनों ने उसकी डांट लगा दी। जिससे गुस्साई प्रेमिका प्रेमी के घर पहुंच कर उससे शादी करने की जिद पर अड़ गयी।
जिसके बाद प्रेमी के घर में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने पर डायल 112 दोनों को पकड़ कर थाने ले आयी। जहां प्रेमिका के परिजनों ने उसे काफी देर तक समझाया।
पहले तो वह प्रेमी के साथ ही जाने की जिद पर अड़ी रही। काफी समझाने बुझाने के बाद वह अपने परिजनों के साथ जाने को राजी हो गयी। जिस पर परिजन उसे अपने साथ ले गए।