2020/10/19

समस्तीपुर-पेट्रोल पंप लूट कांड सहित कई कांडों के फरार आरोपित को किया गिरफ्तार

BIHAR-SAMASTIPUR- मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के उदापट्टी गांव से पुलिस ने शनिवार की रात छापेमारी कर पेट्रोल पंप लूट कांड सहित कई कांडों के फरार आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। 

गिरफ्तार आरोपित उदापट्टी निवासी बृजभूषण सिंह का पुत्र कृष्णकांत सिंह उर्फ सोनू सिंह बताया गया है। बता दें कि पुलिस छापेमारी के दौरान पुलिस की भनक लगते ही आरोपित घर से निकलकर भागने लगा। 

जिसे पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया। इस बाबत मुसरीघरारी थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने बताया कि धराया अभियुक्त मुसरीघरारी स्थित जगदंबा पेट्रोल पंप लूट कांड का अप्राथमिकी अभियुक्त था। 

वहीं उसके विरुद्ध आ‌र्म्स एक्ट एवं महिला प्रताड़ना का भी मामला दर्ज है। इस गिरफ्तारी में एसआई राजू कुमार, विनोद कुमार,चंदन कुमार, अखिलेश कुमार आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।