मृतक की पहचान औली गांव निवासी कन्हैया महतो की बेटी रुबी कुमारी के रूप में की गई है। परिजनों का हादसे के बाद रो-रो कर बुरा हाल है।
रुबी साइकिल से ट्यूशन पढ़कर घर वापस आ रही थी, तभी अनियंत्रित ट्रक ने उसे टक्कर मार दिया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया।
पुलिस द्वारा समझाए -बुझाए जाने पर काफी मशक्कत के बाद लोग माने। परिजनों को 25 हजार रुपये मुआवजा के रूप में दिया गया। ग्रामीणों ने अनियंत्रित गाड़ियों के आवागमन पर रोक लगाने की मांग की।