रेलवे ने ट्रेन सफर के लिए गाइडलाइन भी जारी की है, जिसके मुताबिक मास्क नहीं पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करना, यात्रियों को बहुत महंगा पड़ सकता है।
रेलवे सुरक्षा बल द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, कोविड पॉजिटिव होने पर भी ट्रेन का सफर करने पर, मास्क नहीं पहनने या सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर जुर्माना और जेल हो सकता है।
रेलवे ने ट्रेन सफर के लिए गाइडलाइन भी जारी की है, जिसके मुताबिक मास्क नहीं पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करना, यात्रियों को बहुत महंगा पड़ सकता है। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, कोविड पॉजिटिव होने पर भी ट्रेन का सफर करने पर, मास्क नहीं पहनने या सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर जुर्माना और जेल हो सकता है।
दुर्गा पूजा, दशहरा, दिवाली और छठ पूजा की छुट्टी अवधि में बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए कोलकाता, पटना, वाराणसी और लखनऊ जैसे स्थानों के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं।
रेलवे ने कहा है कि इन रेल गाड़ियों पर विशेष ट्रेनों वाला किराया लागू होगा, यानी इनका किराया मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों की तुलना में 10-30 प्रतिशत तक अधिक होगा, जो यात्रा की श्रेणी पर निर्भर करेगा। ये स्पेशल ट्रेनें केवल 40 दिनों के लिए चलेंगी।
To clear the festive rush, Ministry of Railways has approved 196 pairs (392 trains) of “Festival Special” services over Indian Railways to be operated from 20th October 2020 and 30th November 2020.
— Ministry of Railways (@RailMinIndia) October 13, 2020
Zonal Railways will notify their schedule in advance.https://t.co/KaPpD36NtF pic.twitter.com/XlsvHgdGk0
वर्तमान में कुल 666 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही हैं, जबकि सभी नियमित ट्रेनों को महामारी के मद्देनजर अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा मुंबई में कुछ उपनगरीय सेवा के साथ-साथ कोलकाता मेट्रो की कुछ सेवा भी बहाल की गई है।