2020/10/20

पुलिस थाने में प्रेमी प्रेमिका का हुआ शादी, हनुमान जी व एसएसपी साहेब बने गवाह,जीवन भर साथ निभाने की कसमें खाईं

DESK-इटावा में पुलिस थाने में स्थित बाल ब्रह्मचारी हनुमान के मंदिर में प्रेमी प्रेमिका ने हनुमान प्रतिमा के सामने एक दूसरे को जयमाला डाल शादी रचाई। इस शादी के गवाह बने उस थाने के पुलिस कर्मी व शहर के एसएसपी बनें।

शिकवा शिकायत के बाद स्वास्थ्य कर्मी की प्रेमिका से थाने के मंदिर में दोनों परिवार की रजामंदी से शादी कराई गई। प्रेमी युगल ने एक-दूसरे के गले में फूल माला डालकर साथ जीवन भर साथ निभाने की कसमें खाईं।

 प्रेमी के मुताबिक मंगलवार को कोर्ट मैरिज कराई जाएगी। औरैया जनपद के गांव नवाब पुरवा निवासी धीरेंद्र प्रताप सिंह चकरनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर फार्मासिस्ट के पद पर तैनात हैं। 

उनका सीएचसी के नजदीक गांव राजपुर की आरती से करीब दो वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। स्वजन के दबाव में वह शादी से इन्कार कर रहा था। 

तब आरती ने एसएसपी से गुहार लगाई। इस पर एसएसपी के निर्देश पर चकरनगर थाना में विराजमान बजरंगबली प्रतिमा के समीप दोनों परिवारों की रजामंदी के चलते उनका विवाह संपन्न कराया गया। वरमाला रस्म के उपरांत दोनों परिवार अपने-अपने घर चले गए।