बाइक की डिक्की में रखें 61500 रुपया निकालते लोंगो ने पकड़ लिया।ये घटना का मामला प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर की हैं।
घटना के संबंध में बताया जा रहा हैं कि रोसड़ा थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव निवासी अर्जुन कुमार ब्लॉक ऑफिस परिसर में बाईक लगाकर किसी काम से गये थे। मौके पर पूर्व से घात लगाये एक चोर उनके बाईक की डिक्की तोड़कर पैसे निकालने लगा।और लोगों की नजर चोर पर पड़ गई और उसे पकड़ लिया।
पकड़े जाने के दौरान चोर रूपये फेककर भागने लगा लेकिन आसपास खड़े लोगों ने उसे पकड़ लिया।स्थानीय लोगों द्वारा पूछताछ के दौरान चोर ने अपना नाम विराट यादव बताते हुए कभी अपना घर समस्तीपुर तो कभी कटिहार बताने लगा।
इस घटना की सूचना रोसड़ा थाना को दी। मौके पर पहुंची पुलिस उसे युवक को लेकर थाना ले गयी जहां उससे पूछताछ जारी है।