2020/10/20

बड़ी खबर-समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रूट पर हादसा, पूजा स्पेशल ट्रेन पटरी से उतरी, हेल्पलाइन नंबर जारी

BIHAR-SAMASTIPUR- सोनपुर डिवीजन के समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड के सिहो और सिलौत के बीच रेल हादसा हुई।इस रेल हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.भारतीय रेलवे  ने त्योहारों का सीजन शुरू होते ही ट्रेनों की संख्या बढ़ा दी है. छठ, दशहरा, दिवाली के मद्देनदर रेलवे ने पूजा स्पेशल ट्रेनों  का संचालन किया जा रहा है।समस्तीपुर रेलमंडल के लिए 21 अक्टूबर से चार जोड़ी यानी 8 पूजा स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत हो रही है.घटना की जानकारी मिलते ही राहत एवं बचाव टीम को दुर्घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है.आपको बता दें कि 20 अक्टूबर से ही ये पूजा स्पेशल ट्रेन 05048 गोरखपुर से कोलकाता के लिए जा रही थी. यात्रा के दौरान सिहो और सिलौत स्टेशन के बीच ट्रेन की दो बोगियां पटरी से उतर गई हैं.

बताया जाता है कि ट्रेन शाम 5:20 बजे के आस-पास जब मुजफ्फरपुर से समस्तीपुर की ओर जा रही थी तभी ये हादसा हुआ है. पटरी से उतरने के दौरान बोगियों में लगे झटके के कारण कुछ यात्री मामूली चोटिल भी हुए हैं.

इस बीच समस्तीपुर रेलमंडल ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिया है. समस्तीपुर रेलमंडल ने पटरी से उतरी पूजा स्पेशल ट्रेन नंबर 05048 से संबंधित जानकारी के लिए 06274232227 हेल्पलाइन नंबर जारी किया हैं।