2020/10/20

समस्तीपुर में चेकिंग के दौरान गाड़ी से 67 लाख रुपये बरामद, बिहार विधानसभा चुनाव में राशि खपाने की थी तैयारी

BIHAR-SAMASTIPUR-विधानसभा चुनाव को लेकर चलाए जा रहे वाहन चेकिंग के दौरान उजियारपुर में एक गाड़ी से 67 लाख रुपये बरामद किये गए। 

पुलिस रकम को जब्त कर कार्रवाई में जुट गई है। एनएच 28 पर सातनपुर के पास वाहन जांच में एक बोलेरो को रोका। उसमें रखे बैग से 67 लाख से रुपये बरामद हुए। 

अंचलाधिकारी ने जब्त रकम को  पुलिस के हवाले कर दिया। उजियारपुर सीओ के नेतृत्व में एसएसबी के जवानों ने चेकिंग के दौरान एक बोलेरो को रोका। उसमें दो युवक बैग के साथ बैठे थे।

 सीओ ने उन लोगों से बैग के बारे में पूछा तो दोनों ने बैग में 45 लाख रुपये होने की बात कही। जब इतनी बड़ी रकम ले जाने के बारे में उनसे सवाल किया गया तो दोनों ने कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दी। 

शंका गहराते ही बोलेरो सहित दोनों युवकों को उजियारपुर थाने ले जाया गया। उसके बाद बैग में रखे रकम की गिनती शुरू हुई तो 67 लाख 60 हजार 600 रुपये मिले। 

संभावना जतायी जा रही है कि यह रकम चुनाव के दौरान राशि को खपाने के लिए ले जायी जा रही थी। पुलिस अधीक्षक विकास वर्मन ने भी इसकी पुष्टि की है।