घटना के संबंध में बताया जाता है कि चांदनी चौक पर जिम चलता है। आस-पास के युवक प्रति दिन जिम करने के लिए आते-जाते हैं। तीन-चार दिन पहले वहां एक युवक की बाइक की चाबी खो गई। काफी खोजबीन की परंतु नही मिला। उसके बाद उसने बाइक का लॉक तुड़वा कर अपनी बाइक लेकर चला गया। तीन दिन बाद एक लड़के ने उस बाइक वाले को चाबी लौटा दी।
बाइक वाले ने कहा कि लॉक लगाने में पांच सौ रुपया खर्च आया है, वह दो। इसी बात पर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि बाइक वाले को एक पक्ष के युवकों ने पिटाई कर दी। दूसरे दिन यानी मंगलवार को बाइक वाला युवक भी अपने साथियों के साथ जिम के निकट पहुंचा।
पहले उस लड़के को खोजा। नही मिलने पर फायर कर दी और चलता बना। कुछ लोग कहते हैं तीन-चार राउंड फायरिग हुई। परंतु पुलिस को घटनास्थल से एक ही खोखा मिला है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।आवेदन मिलने के पश्चात करवाई की जाएगी।