2020/10/14

BIG BREAKING-समस्तीपुर में स्नान करने गईं दो लड़की नून नदी में डूबीं, एनडीआरएफ की टीम तलाश में लगी

BIHAR-SAMASTIPUR-जिले के मोरवा प्रखंड के ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चकपहाड़ पंचायत के वार्ड 13 में नून नदी में पैर फिसल जाने के कारण दो बच्ची डूब गई। घटना स्थल पय मौजूद ग्रामीणों द्वारा उसे बचाने का प्रयास किया गया। लेकिन असफल रहा। 

शोर मचाने अधिक से अधिक ग्रामीण जुटे व दोनों बच्ची को पानी में खोजने का चार घंटे तक लगातार प्रयास किया गया, लेकिन पता नहीं चल पाया। ताजपुर पुलिस एसआई अलख नारायण तिवारी के नेतृत्व में घटना स्थल पर पहुंची। जिला के वरीय अधिकारियों से संपर्क कर एनडीआरएफ टीम भेजने का आग्रह किया।NDRF की टीम तलाश में जुटी हुई हैं।

डूबने वाली बच्ची में एक की पहचान चकपहाड़ वार्ड 13 वासी मजदूर परिवार मो. अली व निशा खातून की पुत्री शहानी खातून (13) व दूसरी बच्ची की पहचान मुजफ्फरपुर जिला के सकरा थाना क्षेत्र के बाजी बुजुर्ग गांववासी मो.कलाम व विद्या खातून की पुत्री तबस्सुम खातून (14) के रुप में की गई। 

वह चकपहाड़ वार्ड 13 में ननिहाल में नाना मरहूम मो. रमजानी व नानी कैमल खातून के यहां आई थी। बताया जाता है कि दोनों बच्ची नदी के किनारे बांसवाड़ी में लगभग 12 बजे दिन में चापाकल पर कपड़ा धो रही थी। इसी दौरान दोनों का पैर फिसल गया और नदी में डूब गई।