2020/10/14

समस्तीपुर में लड़की को लेकर युवक हुआ फरार,लड़की के भाई ने थाना में FIR दर्ज कराया

BIHAR-SAMASTIPUR- जिले में एक गांव से युवती को लेकर एक युवक फरार हुआ हैं।विभूतिपुर थाना क्षेत्र के खोक साहा वार्ड नंबर 17 निवासी राजेश महतो ने अपनी बहन को अपहरण को लेकर थाने में लिखित आवेदन देकर बरादमागी गुहार लगाई है।

जिसमें बोरिया गांव के सोनू कुमार, सुधा देवी और राम प्रवेश राय उर्फ क्रांति को नामजद किया है। कहा है कि आरोपित विगत 10 अक्टूबर की रात्रि घटना को अंजाम दिया है। जब, घर पर पूछने गया तो उसके साथ गाली-गलौज की गई। आरोपित मारपीट करने पर आमादा हो गया।

 थानाध्यक्ष कृष्णचंद्र भारती ने बताया कि अलग-अलग कांड अंकित कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।