2020/10/14

समस्तीपुर में यात्रियों से भरी बीच सड़क पर ऑटो पलटी, हादसे में आधा दर्जन महिला जख्मी

BIHAR-SAMASTIPUR-अंगारघाट थाने के समीप बांध पर यात्रियों से भरी एक ऑटो अचानक असंतुलित होकर पलट गयी। इससे उस पर सवार करीब आधा दर्जन महिला यात्री जख्मी हो गयी। समस्तीपुर रोसड़ा पथ हादसा SH 55 पर यह हादसा मंगलवार शाम करीब 7 बजे हुआ। 

हादसे की सूचना पर पहुुंची अंगारघाट थाने की पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी जख्मी महिलाओं को अंगार चौक स्थित निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।

मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में केवस, समस्तीपुर की दायवती देवी, उजियारपुर के देसुआ की मीनाक्षी देवी, सुमंती देवी, सरस्वती देवी, माया देवी, कुसुम देवी, खानपुर के खेडी के अजय कुमार यादव शामिल हैं। सभी बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर के सोनबरसा स्थित भगवती स्थान से समस्तीपुर लौट रहे थे। 

स्थानीय लोगों ने बताया कि ऑटो जिस समय अंगार चौक के पास पहुंची उसी समय एक कुत्ता अचानक सड़क पर आ गया। जिसे बचाने के प्रयास में चालक असंतुलित हो गया। इससे ऑटो सड़क पर ही पलट गयी।

 पुलिस के अनुसार ऑटो का चालक हादसा के बाद फरार हो गया है। ऑटो जब्त कर ली गई है। ऑटो में सवार यात्री के अनुसार उसमे अधिकांश यात्री उजियारपुर थाना के देसुआ गांव के थे।