2020/10/14

BIG BREAKING-मुजफ्फरपुर में दहेज के लिए नवविवाहिता के हाथ-पांव बांध पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जलाया

BIHAR-MUZAFFARPUR-अहियापुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर गायत्री मंदिर के निकट स्थित माेहल्ला में अल्पना शर्मा को उसके ससुराल वालों ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर कमरे में जिंदा जला दिया। एक साल पहले उसकी शादी हुई थी। घटना का कारण दहेज की मांग व बच्चा नहीं होना बताया गया है

अहियापुर थाना के नाजिरपुर में दहेज के लिए ससुरालवालों पर नवविवाहिता अल्पना शर्मा काे हाथ-पैर बांध पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जलाने का आरोप लगा है। 

आनन-फानन में शव की अंत्येष्टि की जा रही थी। गश्ती पदाधिकारी त्रिलोकीनाथ झा ने शव को एसकेएमसीएच भेजा। पुलिस ने आरोपी पति गौरव ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। उसने खुद काे इंजीनियर बताया और कहा कि लॉकडाउन के कारण घर पर ही था।

कमरे की फर्श पर एक ही जगह जलने का निशान है। इससे प्रतीत हाेता है कि हाथ-पांव बांध कर जला दी हाेगी या हत्या कर। अल्पना के पिता रामबालक दास ने एसकेएमसीएच पुलिस कैंप पर बयान में अल्पना के पति, सास विभा ठाकुर और पति के भाई सौरव को आरोपित किया है। 

थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपित से पूछताछ की जा रही है। अल्पना की शादी 19 फरवरी 2019 में हुई थी।

इस बारे में अहियापुर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि मृतका के पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आराेपित पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।