वहीं तुर्की ओपी क्षेत्र के सुमेरा गांव में शनिवार को पोखर में डूबने से बालक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम गया। मृतक के पिता मुकेश साह ने बताया कि उनका पांच वर्षीय पुत्र कुणाल कुमार घर के समीप स्थित पोखर में खेलते हुए पहुंच गया जहां वह पोखर के गहरे पानी में डूब गया। घटना की सूचना पर पहुंची तुर्की ओपी पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम को एसकेएमसीएच भेज दिया।
Home
Bihar
Muzaffarpur
मुजफ्फरपुर में तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत, स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल
2020/10/25
मुजफ्फरपुर में तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत, स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल
BIHAR-MUZAFFARPUR- कटरा थाना क्षेत्र के कोपी निवासी विष्णु सहनी के ढाई वर्षीय पुत्र उदय कुमार की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बताया जाता है कि घर के पास स्थित बांध पर वह खेल रहा था। इसी क्रम में लुढ़क कर तालाब में चला गया। उसका शव बरामद कर लिया गया। इस घटना की सूचना पुलिस को दी।पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया।