पिटाई से उसके पिता का सिर फट गया। स्थानीय लोगों के जुटने पर आरोपित वहां से धमकी देते हुए भाग गए। स्वजनों ने उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।
उन्होंने सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें गांव के ही पांच युवकों को आरोपित किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि आरोपितों ने घर पर पहुंचकर उनकी बेटी के साथ गलत करने का प्रयास किया।
विरोध करने पर बेटी के साथ मारपीट की। जब उन्हें इसकी जानकारी हुई तो आरोपितों से पूछताछ की। इससे आरोपित आक्रोशित होकर उनके साथ अभद्र व्यवहार करने लगे। जब इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की। इस मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही हैं।