यह घटना गुरसहायगंज कोतवाली के एक गांव की है। गढ़िया में रहने वाले 60 वर्षीय बुजुर्ग की पत्नी का कुछ साल पहले निधन हो गया था। उनकी चार बेटियां है। बुर्जग के पड़ोसियों ने सलाह दी कि दूसरी शादी कर ले। पड़ोसियों ने लॉकडाउन के दौरान की बुर्जग की शादी एक गांव में तय कर दी।
आनन-फानन में मंदिर में शादी हुई। शादी के बाद खुद को लड़की का भाई बताने वाला एक युवक भी दुल्हन के साथ घर में ही रुक गया। पीड़ित बुर्जग ने बताया कि तो देर रात अचानक भाई बना युवक कमरे का दरवाजा खटखटाया और पत्नी से मां का एक्सीडेंट में पैर टूटने की बात बताया।
जिसके बाद दुल्हन बनी लड़की कुछ रुपये लेकर जेवर पहने पहने ही मां को देखकर आने की बात कह चली गई। पत्नी के वापस आने इंतजार बुर्जग करते रहे। जिसने शादी करवाई थी उससे भी पूछताछ हुई तो वह भी कुछ बता नहीं पाया।
अब बुर्जग ने शादी कराने वाले और ठगी करने वाली दूसरी पत्नी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। उन्होंने शादी के दौरान खिंचे गये फोटो भी पुलिस को सौंपे हैं। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।