2020/10/25

बिग ब्रेकिंग-बेगूसराय में नहाने के दौरान दो लोगों की डूबने से मौत,एक कि जान बची

BIHAR-BEGUSARAI जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही हैं। नहाने के दौरान दो लोगों की डूबने से मौत हो गई। घटना मंझौल थाना क्षेत्र के सिउरी पुल के पास की है। घटना के बाद वहां अफरातफरी मच गई।

घटना के संबंध में मंझौल थानाध्यक्ष ने बताया कि तीन लोग स्नान करने आए थे जिसमें नहाने के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने के कारण तीनों डूबने लगे। 

एक व्यक्ति को स्थानीय लोगों की मदद से बचा लिया गया है जिसे इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया है। उसकी स्थिति भी गंभीर बताई जा रही है। 

स्नान करने के लिए सुजीत प्रकाश, नंदन कुमार और सनी कुमार नदी में गया था।जिसमें सुजीत कुमार और सनी कुमार की डूबने से मौत हो गई. जबकि नंदन कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. वहीं स्थानीय गोताखोर के द्वारा दोनों दोस्त की तलाश की जा रही है.